Rajmata Vijayaraje Scindhia की पुण्यतिथि भूल गए Jyotiraje Scindhia?

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यशोधरा राजे सिंधिया उन्हें श्रद्धांजलि देने ग्वालियर पहुंचे. ग्वालियर में उनकी मुलाकात राजमाता के पौत्र और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महार्यमन सिंधिया से भी हुई. इस मौके पर शिवराज ने भजन भी गाए और महार्यमन ने ताली बजाकर उनका साथ भी निभाया. लेकिन इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया कहीं नजर नहीं आए. हो सकता है इस आयोजन में किसी व्यस्तता के चलते शिरकत नहीं कर सके. पर ताज्जुब इस बात का है कि उन्होंने ट्वीटर पर एक संदेश छोड़ना भी जरूरी नहीं समझा. जबकि सिंधिया ट्वीटर पर खासे एक्टिव रहते हैं और शुभकामना या शोक संदेश भी शेयर करते हैं. तो फिर ऐसा क्या था कि अपनी ही अम्मा महाराज को श्रद्धाजंलि देने से बचे ज्योतिरादित्य सिंधिया.

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT