सेंधवा के सत्यनारायण मंदिर में हुआ पाटोत्सव

सेंधवा के सत्यनारायण मंदिर में सोमवार को भगवान लक्ष्मी नारायण का पाटोत्सव कार्यक्रम हुआ। पाटोत्सव के दौरान भगवान का विधि विधान से अभिषेक संपन्न हुआ। दोपहर में भजन मंडली ने मनोहारी भजन सुनाए बाद में महाआरती का आयोजन हुआ महाप्रसादी का वितरण किया गया। पाटोत्सव के लिए भगवान का दिव्य और अलौकिक श्रंगार किया गया था। सेंधवा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल खासतौर पर इस पाटोत्सव में शामिल हुए। अग्रवाल ने बताया कि 3 साल पहले छठ के दिन भगवान के दिव्य मंदिर का पूजन और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ था और इसी तिथि पर हर साल धूमधाम से पाटोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाता है। कार्यक्रम में राधेश्याम, अग्रवाल, गोपाल तायल, रम्मू काका सुरेश गर्ग, पीरचंद जी मित्तल ,प्रह्लाद तायल, गोविंद तायल,गिरधारी गोयल ,राजेंद्र नरेडी , विक्की खंडेलवाल , सर्वेश्वर गर्ग , हेमंत गर्ग , अध्यक्ष महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चन्दा तायल,सचिव विनीता तायल,कविता तायल,ऋतु तायल,संगीता मित्तल समेत समस्त पदाधिकारी और अग्रवाल समाज सेंधवा के सभी समाज जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

(Visited 122 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT