केजरीवाल को इस वीडियो में ऐसा क्या दिखा कि बस प्यार ही हो गया

इस वीडियो को गौर से देखिए. शुरू से आखिर तक बार बार देखिए.
सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ है. लोग पन्नियां भर भर कर प्याज ले रहे हैं.
चुनावी मौसम में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ये वीडियो शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है प्यार के इजहार का अनोखा तरीका, आई वुड लव टू मीट हिम. पर बहुत गौर से वीडियो देखकर भी आप ये अंदाज नहीं लगा सकेंगे कि केजरीवाल जी आखिर किससे मिलने के लिए बेकरार हैं. ये समझने के लिए वीडियो में पन्नी बांट रहे युवक को देखना नहीं ध्यान से सुनना पड़ेगा.
दरअसल ये युवक केजरीवाल जी की तारीफ कर रहा है. हर ग्राहक से कह रहा है कि केजरीवाल के समर्थक हो तो आओ वर्ना चले जाओ. बस इसलिए केजरीवाल हो गए इस सब्जी वाले के मुरीद

(Visited 17 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT