#owaisi के बयान पर #BJP ने दिया करारा जवाब. बताया हिंदु बाप-दादाओं से क्या मिला?

अब तक तो एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ही मजहबी बातें करते थे. अब उनके भाई अकबरउद्दीन ओवैसी ने भी मोर्चा संभाल लिया है. हिंदुस्तान के मुगलिया इतिहास पर शान झाड़ते हुए ओवैसी के भाई ने कहा कि मुसलमानों ने इस मुल्क पर आठ सौ सालों तक राज किया. मेरे आबा और जात ने कुतुबमीनार, चार मीनार, जामा मस्जिद सरीखी विरासतें दीं. जिसे कागज देखना है वो ये सब आकर देख ले. नागरिकता कानून और एनआरसी पर ओवैसी ने ये बात कही. जिसके जवाब में बीजेपी ने करारा जवाब दिया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये किससे सवाल था. यह जामा मस्जिद, आपके बाबा दादा जात ने बनवाया. मैं बताता हूं कि हमारे दादा परदादा ने क्या बनवाया, हमारे दादा परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान बनाया जहां आपलोग ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री और बिहार के सीनियर लीडिर गिरिराज सिंह भी खामोश नहीं रहे. उन्होंने कहा कि मुगल लुटेरे थे. उनके नाम पर भारत को डराने का काम न करें. जिन्ना के रास्त पर न चलें क्योंकि भारत का हर नागरिक अब जाग चुका है.

(Visited 92 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT