छत्तीसगढ़ में रायपुर में नंदनवन जंगल सफारी में एक बाघ के पर्यटक बस का पीछा करने का वीडियो वायरल होने के बाद जंगल सफारी के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया. वन विभाग के अनुसार, वीडियो शुक्रवार को शूट किया गया था. पयर्टकों की बस जंगल सफारी पर थी. जब दो बाघ आपस में लड़ रहे थे. उनमें से एक ने अचानक बस से लटक रहे पर्दे का एक टुकड़े पर झपट्टा मारा. और बाघ कुछ दूर तक बस का पीछा करता हुआ नजर आ रहा है . एपीसीसीएफ अरुण पांडे ने कहा कि वह खुद जंगल सफारी जाकर मामले की जांच करेंगे. इस मामले में दो गाइड साथ-साथ ड्राइवर को तत्काल निलंबित कर दिया गया.