मिलिये अमरावती की सांसद नवनीत कौर राणा से, बाबा रामदेव से क्या है कनेक्शन?

इस बार अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली सांसद नवनीत कौर राणा की चर्चा भी जोरों पर है। तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकीं नवनीत कौर ने पिछली बार एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। नवनीत कौर के पति रवि राणा भी विधायक हैं। नवनीत कौर की ग्लैमरस फोटो इन दिनों खूब देखी जा रही हैं। नवनीत कौर ने तेलुगू फिल्मों में लीड रोल के अलावा सपोर्टिंग रोल में भी काम किया है। ​नवनीत की खूबसूरती को देखकर महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा का दिल उन पर आ गया और एक सामूहिक विवाह समारोह में दोनों ने शादी कर ली। नवनीत कौर योगा का शौक रखती हैं और इसी कारण बाबा रामदेव के शिविर में भी शामिल होती रहती हैं। रवि राणा से नवनीत की मुलाकात भी बाबा रामदेव के आश्रम में ही हुई थी और इन लोगों ने बाबा रामदेव से शादी के लिए परमीशन ली थी। इनकी शादी में भी बाबा रामदेव शामिल हुए थे। आप भी देखिए अमरावती की सांसद नवनीत कौर राणा का कुछ ग्लैमरस फोटो

(Visited 169 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT