सलमान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग के एक्सक्लूजिव वीडियो

पर्यटन नगरी महेश्वर में इन दिनों सलमान खान की फ़िल्म दबंग 3 की शूटिंग चल रही है। जिसमें बुधवार को सलमान खान हुड़ दबंग दबंग के गाने पर डांस करते रहे। वहीं उनके डुप्लीकेट आर्टिस्ट से भी कई बार सलमान कि जगह शूट कराया गया। सलमान ने फ़्री टाइम में नर्मदा में मछलियों को दाना भी डाला। जबकि महेश्वर के नागरिक फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन फिल्म निर्माण कंपनी वालो ने शर्तो का उलंघन करते हुए राजबाड़ा को बेवजह बंद करा दिया जिससे लोगों में खासी नाराजगी देखी गई। बताया जा रहा है कि
खाशगी ट्रस्ट ने फिल्म की शूटिंग के दौरान राजबाड़ा के गेट बंद कर दिए थे। जिससे पर्यटकों को परेशानी हो रही थी। और इसकी सूचना हेड ऑफिस इंदौर को मेल कर दी गई। जिसके बाद में एसडीएम ने मामले में दखल देते हुए गेट खुलवाया।

(Visited 121 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT