नगर की सीमा पर बसे श्री उचिष्ठ महागणपति मंदिर से वर्ष में एक बार रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह यात्रा रविवार को श्रद्धालुओ की जयघोष के बाद सुबह 11 बजे मंदिर से रवाना हुई। भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर नगर में भगवान उचिष्ठ महागणपति की रथयात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा का पांचवा वर्ष था। यात्रा मंदिर से शुरू हुई यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए शाम को मंदिर पर समाप्त हुई। जहां भगवान की आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया।
जगह जगह हुआ स्वागत- यात्रा के स्वागत के लिए धार्मिक संगठन सामाजिक संस्था एवं अन्य परिवारो द्वारा अनेक जगह स्वागत स्टाल लगाए कर मिठाई गुलाब जामुन कचोरी छांछ पोहे फलहारी मिक्चर सहित अन्य पेय पदार्थों का भोग लगाकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। स्वागत करने वालो में वैष्णो कालोनी रहवासी संघ नार्मदीय समाज बैंक सिखवाल समाज गणपति भक्त मंडल सोनी समाज की महिला मंडल जिरभार भक्त मंडल नीमा समाज प्रजापति समाज हिन्दू मुस्लिम एकता मंच नार्मदीय समाज महिला मंडल जैन मार्किट के व्यापारी बंधुओ सहित अन्य लोगो ने मंच लगाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान भगवान की पदरवानी भी होती है। जो प्रमुख मकान दुकान पर भगवान की आगवानी कर स्वागत सत्कार किया जाएगा। पदरावनी में ब्राह्मण भगवान का विग्रह लेकर जाते है। जहां परिवार के सदस्य आरती उतारकर भगवान की आगवानी करते है।