शिवराज को पसंद आई शिल्पा शेट्टी की ये अदा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की एक अदा ऐसी भाई कि उन्होंने शिल्पा की तारीफ में दो ट्वीट कर दिए। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने एक दुबले होने की दवा का दस करोड़ का विज्ञापन का ऑफर यह कहकर ठुकरा दिया कि जिस चीज में उन्हें खुद विश्वास नहीं हो वो दूसरों को नहीं बेच सकतीं। इस बारे में शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके शिल्पा शेट्टी की तारीफों के पुल बांध दिए और लिखा कि सभी सेलिब्रिटी को इस तरह का कदम उठाना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि वे इस सराहनीय काम के लिए शिल्पा शेट्टी का अभिनंदन करते हैं।

(Visited 104 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT