स्टेशन पर गाने वाली #singeraunty की किस्मत चमकी, रेशमिया ने दिया चांस

स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल की कहानी किसी फिल्म की कहानी से अलग नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए रानू मंडल के सॉन्ग ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया और अब वो स्टेशन से निकलकर म्यूज़िक स्टूडियो पहुंच गई हैं। जाने माने म्यूज़िक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का चांस दिया है। आपको बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट के एक स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा करती थीं। रानू की आवाज़ काफी सुरीली है और एक दिन किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद वो चर्चा में आईं। काफी गरीबी में गुज़ारा कर रहीं रानू के जीवन में इस वायरल वीडियो ने चमत्कार कर दिया और अब हिमेश रेशमिया ने उन्हें फिल्म में गाने का चांस दे दिया है। वहीं वो एक रियलिटी टीवी शो का हिस्सा भी बन रही हैं। हिमेश रेशमिया ने रानू की आवाज में एक सॉन्ग की रिकॉर्डिंग का वीडियो शेयर किया है।

(Visited 90 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT