पूर्व CM बाबूलाल गौर की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

खबर मिली है कि बीजेपी के वयोवृद्ध नेताओं में से एक पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को माइनर ब्रेन हैमरेज के कारण भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल गौर की उम्र लगभग 88 साल है और अभी भी वे काफी स्वस्थ और तंदरुस्त हैं और एक्टिव भी हैं। शनिवार को उन्हें घबराहट और बीपी बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने माइनर क्लॉटिंग होने की आशंका जताई है। गौर का एमआरआई करवाया गया है। गौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद बीजेपी के बड़े नेता अस्पताल पहुंच गए हैं।

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT