देखिए ग्वालियर महारानी प्रियदर्शिनी का ग्लैमरस अंदाज
वैसे तो ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया आम जनता के सामने डिजाइनर साड़ियों में सर पर पल्लू रखे नजर आती हैं। लेकिन ग्वालियर के बाहर या विदेश प्रवास पर रहती हैं तो अक्सर वेस्टर्न ड्रेसेस पहनती हैं। कॉन्वेंट एजुकेटेड प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बड़ौदा राजपरिवार के संबंध रखती हैं। ग्वालियर के वर्तमान महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे स्पोर्ट्स की भी शौकीन हैं और अक्सर स्पोर्टिंग ईवेंट में शामिल होती रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया परिवार की हजारों करोड़ की संपत्ति के लिए बने ट्रस्ट की ट्रस्टी भी हैं। खास बात ये है कि उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत 50 महिलाओं में भी शुमार किया जा चुका है। प्रियदर्शिनी राजे के दो बच्चे हैं लेकिन अभी भी उनकी खूबसूरती कई युवा महिलाओं को शर्मिंदा करने के लिए काफी है। हम यहां आपको दिखा रहे हैं प्रियदर्शिनी राजे की कुछ तस्वीरें जिनमें वे आमतौर पर नजर आने वाले अपने साड़ी और पल्लू वाले पहनावे से अलग वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। इनमें से अधिकांश तस्वीरें खुद प्रिदर्शिनी राजे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की हैं तो कुछ देश की जानी मानी मैग्जीन्स में छप चुकी हैं।