रायसेन जिले में बारिश का कहर, व्यवस्थाओं की खुली पोल

रायसेन जिले के बरेली में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्तव्यवस्त हो गया है। आधे घंटे की झमाझम बारिश में सड़कें तालाब। में तब्दील हो गईं वहीं इस बारिश ने प्रशासन और नगरीय निकायों की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंबे गिर गए जिससे बिजली बंद हो गई। घरों और दुकानों में पानी भरने से लोग परेशान होते रहे। वहीं गुरुकुल स्कूल के चौकीदार की जमीन धसकने से मौत हो गई।

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT