Congress की press conference से नदारद राहुल गांधी कहां गायब हुए?

दिल्ली जल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुरी तरह परेशान हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर चुकी हैं. सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी मोर्चा संभाल रखा है. वो दिल्ली की सड़कों पर शांति मार्च निकाल रही हैं. देश और पार्टी को इस हाल में अकेला छोड़ कर राहुल गांधी फिर कहीं गायब हो गए हैं. वो न प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रहे हैं. और न ही वो उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने जिसमें सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता नजर आए. राहुल गांधी की गैरमौजूदगी का कांग्रेस के पास कोई नया जवाब नहीं था. फिर जवाब दे डाला कि वो विदेश गए हैं. पर विदेश में कहां गए हैं और इस वक्त क्यों गए हैं जब विपक्ष से दमदार भूमिका अदा करने की उम्मीद की जा रही है. इसका जवाब किसी कांग्रेसी के पास नहीं मिला.

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT