6 घंटे तक जाम में फंसी रही गाड़ियां

इंदौर इच्छापुर राज्य मार्ग पर शनिवार रात 6 घंटे तक जाम लगा रहा….जिसमें काफी गाड़ियां फंसी रहीं…….. बासवा के शासकीय विद्यालय के सामने मार्ग पर हो रहे गड्ढों के कारण ये जाम लगा……इन गड्ढों में रात 2:30 बजे 2 ट्रक फंस गए जिसके कारण धीरे-धीरे पूरे मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई…..हालांकि रात 4:30 बजे डॉयल 100 मौके पर पहुंची लेकिन जाम खुलवाने के बजाय मवेशियों की गाड़ी से वसूली कर कर वापस लौट गई…..अल सुबह तक यह जाम बढ़ता हुआ सनावद और उधर धनगांव की ओर पहुंच गया…..जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक वाहन को हटाकर मार्ग पर लगा जाम खुलवाया गया और आवागमन शुरु हो सका….

(Visited 211 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT