60 फीट नीचे गिरी बस 3 की मौत

छिंदवाड़ा जिले में हर्रई के पास दूल्हादेव घाटी में एक बस पलट गई। जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 54 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस में सवार लोग अमरवाड़ा से अपने साथ खारी लेकर बरमान गए थे। और शाम को वापस लौट रहे थे। जब उनके साथ यह हादसा हुआ। हादसे की खबर लगते ही सभी घायलों को अमरवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद 12 घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसर बस में 60 लोग सवार थे जिसमे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना में मृतक के परिवारों को तत्काल 15 हजार रुपये और घायलों को 7 हजार रुपये की आर्थिक मदद जिला प्रशासन ने की है। वहीं प्रदेश के मुखिया कमलनाथ भी घायलों और मृतकों के परिवारों से मिलने जायेंगे। जबकि अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह पहले ही घायलों से मिलकर उनकी मदद की घोषणा कर चुके हैं।

(Visited 46 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT