आज धार में पीएम मोदी

5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए धार आ रहे हैं….इस कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए हैं…..प्रधानमंत्री की सभा के लिए जो मंच बनाया गया है वह देश भक्ति पर आधारित है।सभा की तैयारी को अंतिम रूप देने के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह सोमवार को धार पहुंचे। इस आयोजन को लेकर पिछले पांच दिनों से विशेष रूप से जिला मुख्यालय पर तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को आने वाले थे…..लेकिन पुलवामा हमले के कारण उनका यह दौरा निरस्त हो गया था।प्रधानमंत्री इंदौर से दोपहर 2.25 निकलकर दोपहर 2.50 बजे धार हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां 1 घंटे रुकने के बाद दोपहर 3.55 पर इंदौर के लिए रवाना होंगे।

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT