आखिर क्या है स्क्रीनशॉट मामला ?

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगे थे। पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मामला पूरी तरह ठंडा पड़ गया था। लेकिन शहडोल की कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की चैट का स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद मामला फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि हम इस स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं करते पर बताया जा रहा है कि यह स्क्रीनशॉट चुनाव के दिन हुई शहडोल की कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की चैट का है। वहीं इस चैट के सोशल मीडिया में सामने आने के बाद डिप्टी कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज करा दी है। और पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आईए आप भी देखिए आखिर इस स्क्रीनशॉट में ऐसा क्या है ?

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT