अब लौट के हजारी कांग्रेस में आए

दमोह में लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीतने के लिए कांग्रेस अब अपने बागियों की घर वापसी कराने में जुटी है। पार्टी से नाराज होकर कई नेता विधानसभा चुनावों के दौरान बगावत करके दूसरी पार्टियों में चले गए थे या निर्दलीय चुनाव लड़ा था अब कांग्रेस के पदाधिकारी इन नेताओं को मनाकर वापस लाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में भोपाल में सीएम कमलनाथ के सामने अनुरागवर्धन सिंह हजारी और उनके पिता पुष्पेंद्र हजारी ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि अनुरागवर्धन सिंह ने विधानसभा चुनाव में पथरिया विधानसभा से कांग्रेस का टिकिट मांगा था और नहीं मिलने पर नाराज़ होकर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। अब हजारी फिर से कांग्रेस के हो गए हैं।

(Visited 115 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT