सनावद में निकला गणगौर का विसर्जन जुलूस

निमाड़ की लोक संस्कृति का पर्व गणगौर सनावद में सार्वजनिक रूप से बस स्टेंड पर मनाया गया। निमाड़ में बेटी के रूप में रनुबाई ओर धनियर राजा का उल्लेख गणगौर पर्व पर किया जाता है। निमाड़ के सनावद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को बेटी को विदा नही किया जाता है और इसी परंपरा का पालन करते हुए बुधवार के बजाए गुरुवार को विसर्जन जुलूस निकाला गया और विसर्जन किया गया। इस दौरान नपा ने सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था की। नायब तहसीलदार सुखदेव डाबर एवं टीआई राजेन्द्र सोनी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। सनावद सहित बडवाह सहित बेड़िया चितावद डुडगाव भुलगाव तमोल्या बड़गांव बाल्या डालची शालाखेडी सहित ग्रामो मे सामुहिक भोज के बाद गणगौर के रथो का जुलूस निकला एवं पर्व का समापन हुआ।

(Visited 215 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT