आजाद नगर में आकाशीय बिजली का कहर

आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं परिवार के 2 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिसमे एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मायावाट ये तीनो लोग रात में महुआ बीनने के लिए पास के जंगल में गए थे। पर आए अचानक मौसम में बदलाव से तेज आंधी चलने लगी। जिससे बचने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। पर उसी पेड़ पर बिजली गिर गई। जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फतेसिंह जमरा के यहां एक बैल और मुर्गी की मौत हो गई है। और घर में रखे कुछ कपड़े भी जल गए हैं।

(Visited 101 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT