बीजेपी की भोपाल लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भीख मांगकर अपना गुजारा करती हैं। यह हम नहीं कहते बल्कि साध्वी प्रज्ञा ने खुद अपने हलफनामे में बताई है। भोपाल में नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट में साध्वी प्रज्ञा ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा देते हुए कहा है कि वे भिक्षाटन औऱ समाज से मिलने वाली मदद पर निर्भर हैं। उनकी अपनी कोई आय नहीं है। हालांकि साध्वी प्रज्ञा ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक उनके पास 4 लाख 44 हजार 224 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इस प्रॉपर्टी में सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी और सप्तधातु की सुमरनी है। साध्वी प्रज्ञा के पास चांदी जड़ी राम नाम की ईंट भी है। उन्होंने खुद के पास 90 हजार रुपए कैश होने की भी जानकारी दी है।