भिंड पुलिस को मिली सफलता अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिसके चलते पुलिस ने जगह-जगह कार्रवाई करनी शुरू कर दी हैं। और अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में भिंड के नया गांव में पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए। 5 अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 4 कट्टे 1 राइफल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। हथियारों की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाई गई है और इनका इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था। पुलिस इस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह हथियार कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे।

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT