भोपाल में पत्थरबाजों की दहशत, CCTV में कैद

बागमुगलिया इलाके में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ये लोग गुंडों की हरकतों से परेशान और दहशत में हैं। कई दिनों से इलाके में रात में गुंडों की टोली घूमती है और सड़क के किनारे और घरों में खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़ दिए जाते हैं। बीती रात भी 20-25 गाड़ियों के कांच इन गुंडों ने फोड़ दिये। पुलिस की गश्त का कोई अता पता नहीं और गुंडे बेखौफ अपने काम को अंजाम देते घूमते रहे। आप देख सकते हैं किस तरह गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी है।

(Visited 488 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT