भोपाल सीट से दिग्गी नहीं तो कौन लड़ रहा है चुनाव?

भोपाल सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार भोपाल आये दिग्विजय सिंह कुछ सहमे-सहमे से दिखे। हमेशा ही बयान देने को आतुर रहने वाले दिग्विजय यहाँ बयान देने से बचते दिखाई दिए। पर जब पत्रकारों ने ज्यादा आग्रह किया तो दिग्गी ने कहा कि आज भोपाल आया हूँ सोचने समझने का मौका दे दीजिये। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि चुनाव दिग्विजय सिंह नही लड़ रहे, कांग्रेस पार्टी लड़ रही है दिग्विजय बस उम्मीदवार हैं। और 23 मई को पता चल जाएगा कि काँग्रेस का 30 वर्षों का वनवास खत्म हो रहा है या नहीं। उदास मन के साथ दिया गया दिग्विजय का यह बयान। इस बात की पुष्टि करता है कि दिग्विजय मजबूरी में ही भोपाल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। और हार के कलेक से बचने के लिए ही उन्होने कहा है कि चुनाव दिग्विजय नहीं कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT