भाजपा ने फिर छेड़ा परिवारवाद का राग

प्रियंका गांधी को महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाये जाने के बाद भाजपा ने एक बार फिर परिवारवाद का राग छेड़ दिया है। एमपी लोकसभा प्रभारी और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के साथ कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है उन्हें पूरे देश में कोई नेता ही नहीं मिला जो प्रियंका गांधी को यह जिम्मेदारी देनी पड़ी। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में योगी जी ने बेहतर काम किया है उन्ही कामों और कार्यकर्ताओं की बदौलत उन्हें जीत मिलेगी।

(Visited 57 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT