#bjppradeshadhyaksh के लिए #sangathan का फैसला, दोबारा तय होगा #rakeshsingh का नाम

कांग्रेस की तरह मध्यप्रदेश बीजेपी में भी अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान जारी है. फर्क ये है कि कांग्रेस सालभर से प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है जबकि बीजेपी ने दोबारा राकेश सिंह के नाम पर मोहर लगाने का फैसला कर लिया है. हाल ही में बीजेपी संगठनों ने कुछ प्रदेशाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है. माना जा रहा है कि कुछ दो तीन दिनों में मध्यप्रदेश के अध्यक्ष का नाम भी तय हो जाएगा. जिसके लिए कई नाम कतार में थे. मसलन प्रभात झा, खुद राकेश सिंह, शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा. पर सूत्रों का कहना है कि संगठन ने दोबारा राकेश सिंह को ही इस पद के लिए चुना है. जिनके नाम का ऐलान बीस जनवरी तक हो सकता है.

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT