जनसहयोग से निर्मित विद्यालय बना प्रेरणा

कुरवाई के सिरावली स्कूल में कहने को तो सिर्फ 61 बच्चे ही पढ़ते हैं और यह स्कूल बहुत ही छोटा है। पर इस स्कूल और इसके बच्चों के कारनामें बिल्कुल भी छोटे नहीं हैं। 2003 में बने इस स्कूल में भुगावली, सिरावली जौनाखेड़ी ,कोठा एवं नवरा से बच्चे पढ़ने आते हैं। पर स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार चौहान, गांव की सरपंच अभिलाषा अभिषेक राय और दीपक राय के प्रयासों से स्कूल ने सफलता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। इस विद्यालय ने इस विद्यालय ने साल 2013 में उपस्थिति के समय जय हिंद और भारत माता की जय बोलने की परंपरा शुरू की जिसे 2017 में पूरे प्रदेश ने अपनाया। स्कूल का यूट्यूब का चैनल भी साल 2016 में बना था जिसे राज्य के कई शिक्षा केन्द्रों से सराहना मिली है। विद्यालय से लगभग हर वर्ष कम से कम 2 से 3 छात्रों का चयन मेरिट स्कॉलरशिप के लिए होता है। इन सबके अलावा भी विद्यालय ने कई और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। जल सहयोग से संचालित होने के बावजूद इस विद्यालय ने सफलता के जिस स्तर को छुआ है वह काबिल ए तारीफ है।

(Visited 428 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT