चुनाव कार्यों से हटाए जाएं उमरिया कलेक्टर

देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। और सभी राजनीतिक दलों ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिसके चलते सभी पार्टियाँ एक दूसरे को हर संभव तरीके से घेरने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव अधिकारी के पास पहुँचा। मंडल के नेताओं ने यहाँ मुख्य चुनाव आयुक्त से उमरिया कलेक्टर अमरपाल सिंह को चुनाव कार्यों से हटाने की मांग की। मंडल के नेताओं का कहना था कि अमरपाल सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रमिला सिंह के पति हैं। जिससे उनके चुनाव कार्यों में शामिल होने से चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए अमरपाल सिंह को चुनाव कार्यों से हटाया जाना चाहिए।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT