कोलार हिंदू उत्सव समिति और बीजेपी कार्यकर्ताओं की कोरोना वॉरियर्स के लिए अनोखी पहल

कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना वॉरियर्स अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। अपना घर बार छोड़कर 24 घन्टे फील्ड में डटे हुए हैं। ताकि कोरोनावायरस को फ़ेलने से रोका जा सके। उनके इस योगदान का सम्मान किया कोलार हिंदू उत्सव समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने। इस ड्यूटी के दौरान कोरोना  वॉरियर्स  को गर्म खाना और स्वच्छ पानी मिल सके इसलिए समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से मिल्टन के टिफिन और थर्मल बॉटल बांटी गई।
इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत और भोपाल डीआईजी इरशाद वली समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

(Visited 393 times, 1 visits today)

You might be interested in