कांग्रेस की हार से माफ होगा किसानो का कर्ज ?

यदि कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार जाती है। तो मध्यप्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हो सकता है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का। शिवराज अपने गृहनगर बुधनी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित करने पहुँचे थे। जब उन्होने यह बात कही। इस सभा में शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। और एक बार फिर कर्जमाफी पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए शिवराज ने कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव हार जाती है। तो हो सकता है किसानों का कर्ज माफ हो जाए। साथ ही शिवराज ने पुराने दिनों को याद करते हुए इंदिरा गांधी की सरकार पर भी निशाना साधा। और भाजपा को जिताने की अपील की।

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT