कांग्रेस को बड़ा झटका, बागी विधायक ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश की तरह की महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के हालात ठीक नहीं हैं। वहां पर भी कांग्रेस के विधायक बगावत पर उतारू हैं। ताजा मामला अहमदपुर की श्रीरामपुर विधानसभा के विधायक भानुसाहब कांबले के इस्तीफे का है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले विधायक की बगावत और इस्तीफे से हड़कंप मच गया है। खास बात ये है कि भानुसाहब कांबले ने इस्तीफा देने के बाद शिवसेना का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई नेता बीजेपी या शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए भाउसाहब कांबले महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के समर्थक माने जाते हैं। विखे पाटिल पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और अब कांबले शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।

(Visited 520 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT