सतना जिले के अमरपाटन में भी किसानों की ऋण माफी के लिए कार्यक्रम रखा गया। जिसमें किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने जमकर बदजुबानी की। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी ने दो कुत्ते पाले हैं। और जो भी उनके खिलाफ बोलता है उसके ऊपर छोड़ देते है। एक कुत्ता ईडी है इंफोर्समेंट डायरेक्टर उसे छू कह दिया, दूसरी तरफ देखा तो सीबीआई है उसे छू कह दिया,इस तरह का वातावरण है, हर संबैधानिक संस्था को तोड़ ये ध्वस्त कर रहे है, यह बहुत खराब माहौल है।