कांग्रेसियों को Scindia समर्थक Imarti devi की सलाह- जरा सब्र तो रखो

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम शिवराज राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं । मुलाकात जल्द होगी यह तय है । लेकिन उससे भी पहले इमरती देवी ने ही पक्का कर दिया है कि वह मंत्री जरूर बनेगी। हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार की जब अटकलें तेज हुई और उसके बाद इमरती देवी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ कर दिया कहा कि सब्र रखिए मैं मंत्री जरूर बनूंगी उनका यह मैसेज उन कांग्रेसियों के लिए जो बार-बार सिंधिया समर्थकों की शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सवाल उठा रहे हैं ।

(Visited 1537 times, 1 visits today)

You might be interested in