दिग्गी राजा भूले गांधी जयंती

लगता है कांग्रेस नेता अब गांधी के नाम को लेकर इतने उत्साहित रहते हैं कि भूल ही जाते हैं इस साल गांधीजी की कौन सी जयंती देश मना रहा है…. ऐसा ही कुछ मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ हुआ…. ग्वालियर में बोलते समय दि​ग्गी राजा भूल गए कि गांधीजी की जयंती को कितने साल हो गए हैं… ग्वालियर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए दिग्विजय बोल गए कि देश में महात्मा गांधीजी की 125वीं जयंती मनाई जा रही है… तभी पत्रकारों ने कहा कि 150वीं जयंती है तो दिग्विजय बोले वहीं मैं बोला कि 150वीं जयंती है…. अब गांधी जयंती को लेकर जब कांग्रेस के ही नेता अपना मजाक बनवाने लगें तो और किसी पर क्या आरोप लगाएंगे…

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT