गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही MP की कमलनाथ सरकार दो महीने के भीतर चौथी बार कर्ज लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार अपना चालू खर्च चलाने के लिए एक बार फिर 1000 करोड़ का कर्ज़ लेगी। सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो मंगलवार 26 फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में इसके लिए गवर्नमेंट स्टॉक की नीलामी होगी। खास बात ये है कि ये कर्ज पहले से ज्यादा ब्याज दर पर लिया जा रहा है। बाजार से लिए जा रहे इस कर्ज पर सरकार 8.92 फ़ीसदी ब्याज चुकाएगी। जबकि इससे पहले 8 फरवरी को लिए गए कर्ज पर सरकार ने 8.64 फीसदी कर्ज चुकाया था। गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद से ही कमलनाथ सरकार कर्ज पर कर्ज लेते जा रही है। और लोगों का कहना है कि कहीं कर्ज लेने के मामले में सरकार नया रिकॉर्ड न बना ले।