मैहर में निकला जुलूस, मासूमों को दी श्रद्धांजलि

धार्मिक नगरी चित्रकूट में दो मासूमो का अपहरण कर की गयी निर्मम ह्त्या के विरोध में मैहर के घण्टाघर चौक से मौन जुलुस निकाला गया और मासूमों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विधायक नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और स्कूली बच्चों ने घण्टाघर चौक से कटरा बाजार, एसबीआई चौराहा,चंडी माता चौक होकर मौन जुलुस निकाला। इसके बाद कैंडल जला कर दिवंगत मासूमो को श्रद्धांजलि दी गई। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने घटना पर दुख जताते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने और फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई करवाने की मांग की है। विधायक ने प्रदेश सरकार के साथ ही पुलिस और प्रशासन पर भी निशाना साधा है।

(Visited 124 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT