दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

ग्वालियर में शनिवार की शाम हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गयी है। यहाँ दो सगे भाईयों की हत्या के पीछे पानी कारोबार की प्रतिस्पर्धा सामने आई है। हत्या करने वाले लोग मृतकों के पड़ोसी ही निकले, जिन्होंने पानी कारोबार की रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है। दरअसल दोनो मृतक भाइयों का पानी के टैंकर सप्लाइ करने का व्यापार था। और उनका पड़ोसी रामसेवक भी पानी सप्लाइ करने का काम करता था। जिसके चलते एक दिन रामसेवक का दोनो भाईयों से विवाद हुआ था। इस दौरान रामसेवक के पिता भी बीचवचाव में आए थे। और दोनो भाईयों ने रामसेवक के पिता के साथ भी मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए रामसेवक ने अपने मित्र राघवेन्द्र रावत के साथ मिलकर हत्या की शाजिस रची और घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रामसेवक ने राघवेंद्र को हत्या में मदद करने पर एक प्लॉट देने का वादा भी किया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT