फीस नहीं तो रिजल्ट नहीं

गंजबासौदा में एक निजी विद्यालय प्रशासन की मनमानी का मामला सामने आया है। यहाँ की भारतमाता कॉन्वेंट स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड दिखाए जा रहे थे। पर शिक्षकों ने एक छात्र को रिजल्ट दिखाने से मना कर दिया। और बताया की इस छात्र की फीस नहीं जमा है इसलिए इसका रिजल्ट नहीं दिखाया जाएगा। इसके बाद मामले की शिकायत शिक्षा विभाग में की गई। छात्र के अभिवावकों को जल्द ही कार्रवाई का इंतजार है।

(Visited 392 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT