फिर सड़कों पर प्रदेश का अन्नदाता

दमोह जिले के बासा खरीदी केंद्र पर किसानों ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया और दमोह सागर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि बांसा खरीदी केंद्र पर सर्वेयेर मनमानी कर रहा है। और वारदाने की भी कमी है इससे किसानों की उड़द नहीं खरीदी जा रही है। और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया और स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। घटना की खबर लगते ही दमोह से पुलिस बल बड़ी तादाद में बासा खरीदी केंद्र पहुंचा। और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने घंटों तक किसानों को समझाया तब जाकर किसान माने और हाइवे में लगा खुला। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और उड़द खरीदी की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT