गणपति मंदिर से निकली रथयात्रा जगह-जगह हुआ पूजन

सनावद में मंगलवार के दिन गणपति मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह दस बजे मंदिर से शुरू हुई और शाम को शाम 6 बजे वापस पहुंची। इस दौरान जगह-जगह भगवान की प्रतिमा का पूजन कर फूलों की वर्षा की गई। मंदिर की स्थापना के बाद से हर साल यह यात्रा निकाली जाती है। जिसके चलते पिछले 1 सप्ताह से यात्रा की तैयारियाँ की जा रही थी। पूरे शहर में लोगों ने अलग अलग तरीकों से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कई कलाकारों ने अपने नृत्य कला का भी प्रदर्शन किया। अंतत शाम 7:30 बजे भगवान गणपति की आरती के बाद यात्रा का समापन हुआ।

(Visited 89 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT