ग्वालियर के जयारोग्य में गार्डों ने युवक के साथ किया ऐसा व्यवहार

मंगलवार शाम को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए एक मानसिक विक्षिप्त युवक पहुंचा… इसका इलाज करने की बजाए डॉक्टरों ने गार्ड के जरिए युवक को बाहर फिंकवा दिया। गार्डों की अमानवीयता का जो वीडियो सामने आया है उसमे दिखाई दे रहा है कि ेगार्ड और अन्य लोग घायल युवक को घसीटकर बाहर फेंक देते है… फिर वो अस्पताल में जाने की कोशिश करता है तो उसे पाइप से बांध दिया जाता है। घटना की जानकारी लगते ही जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा मौके पर पहुंच गए.. दोनों गार्डों को नौकरी से निकालने के आदेश दिए साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है।

(Visited 81 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT