होशंगाबाद में भी पड़ा छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

चुनाव के माहौल में आयकर विभाग और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। जहां पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों और तस्करों की हर कोशिश को नाकाम कर रही है। वहीं आयकर विभाग और लोकायुक्त की टीमें लगातार छापामारी कर कालेधन के कुबेरों का भंडाफोड़ कर रही हैं। ताजा मामले में लोकायुक्त की टीम ने ग्रामीण विकास बैंक के मैनेजर एस सी सिटोके के यहाँ छापा मारा है। एस सी सिटोके ग्रामीण विकास बैंक की होशंगाबाद शाखा में बैंक मैनेजर हैं। लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक के मामले पर यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने इसके अलावा टिमरनी और हरदा में भी छापेमार कार्रवाई की है।

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT