इंदौर बैतूल हाईवे पर टला बड़ा हादसा

इंदौर बैतूल हाईवे पर कन्नौद के पास हरदा से इंदौर जा रही बारात की बस सुबह सुबह पलट गई…..बस में सवार बारातियों में से 18 बारातियों को चोट आई हैं….हादसे की खबर मिलते ही मौके पर डायल 100 पहुंची और घायल बारातियों को पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया….जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को इंदौर रवाना किया गया….कन्नौद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT