मैंहर सीमेंट प्रबंधन ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सरलानगर में जन सुनवाई शिविर लगाया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना कलेक्टर डॉ सत्येन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम में आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में डेल्हा सरपंच के साथ आए लोगो ने मैंहर सीमेन्ट पर झूठे कागजी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप था कि विकास सिर्फ कागजो में हुआ है। लोगों के मुताबिक आस पास के गांवों में मैहर सीमेंट प्रबंधन ने पेयजल पक्की सड़क,लाइट,स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की है। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार देने के वादे का भी पालन नहीं किया गया है। सतना कलेक्टर ने उचित शिकायतों पर विचार कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।