एमपी के सीएम हाउस में बुझ गए दिए

विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि शिवराज सिंह के जाने के बाद श्यामला हिल्स में बने MP के सीएम हाउस में मंदिर में दिया तक नहीं जल रहा है। दरअसल प्रदेश में सरकार बदलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बंगला खाली कर दिया था, तब से बंगले के भीतर बने मंदिर में बैठे भगवान दिया-बाती को तरस रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान जब बंगले में रहते थे तो दोनों पति पत्नी नियमित रूप से इस मंदिर में पूजा करते थे और उनकी अनुपस्थिति में कोई न कोई जरूर मंदिर में दिया जलाता था। हालांकि मंदिर में पूजा पाठ के लिए पुजारी भी रखा गया है लेकिन अब पुजारी के पास भी भी पूजा पाठ और दिया वगैरह के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। फिलहाल कमलनाथ इस बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं और यहां रिनोवेशन का करोड़ों रुपयों का काम किया जा रहा है लेकिन इस रिनोवेशन में मंदिर को छोड़ दिया गया है

(Visited 124 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT