दिल्ली में मिली हार पर सिंधिया का बाड़ा बयान

दिल्ली विधानसभा चुनावों में फिर से एक भी सीट हासिल नहीं करने वाली कांग्रेस पर अब अपने ही सवाल उठाने लगे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को बदलना होगा. तो वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बकायदा ट्वीट करते हुए लिखा कि वो हैप्पी हैं कि बीजेपी हार गई . और वही सिंधिया ने कहा कि पार्टी को कार्यप्रणाली बदलने की जरुरत है .पार्टी में नई सोच की जरुरत है .बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पर अस्तित्व का संकट ही खड़ा हो गया है. बीते दो विधानसभा चुनाव में पार्टी ने खाता तक नहीं खोला है. ऐसे में अब पार्टी के निर्णयों पर सवाल खड़े होने लगे हैं

(Visited 490 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT