कमलनाथ के सीएम बनने पर सनावद में जश्न

सनावद में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार बनेने की खुशी में जमकर आतिशबाजी की….कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड मोरटक्का चौराहा, खरगोन रोड चौराहा सहित जवाहर मार्ग पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी…. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का कहना साफ हर किसान का कर्जा माफ के नारे भी लगाए….नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि लाली शर्मा ने कहा कि क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी और करनी को जान गई थी इस बार लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जनता के बीच रहने वाले सचिन बिरला को विधायकी करने का मौका दिया है….इस दौरान पूर्व पार्षद गौतम विद्यार्थी, आशीष चौधरी, तेजेन्द्रपाल कपूर, रवि वर्मा, दीपक माहेश्वरी, शुभम बाकलीवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे…….बस स्टैंड से निकला ये जुलूस प्रमुख चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए नपा प्रांगण में खत्म हुआ…

(Visited 226 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT