कमलनाथ को अफसरों पर संदेह?जरूरी होगा कांग्रेसियों का सर्टिफिकेट

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ को प्रदेश के अफसरों की निष्पक्षता को लेकर संदेह हो रहा है। कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को चिट्ठी लिखकर निष्पक्ष काम नहीं करने वाले और काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों की जानकारी देने को कहा है। कमलनाथ ने कांग्रेस के सभी लोकसभा उम्मीदवारों और पार्टी के जिलाध्यक्षों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कमलनाथ ने कहा है, ‘आप जानते हैं राज्य में लोकसभा 2019 के चुनाव विभिन्न चरणों में हो रहे हैं, प्रथम चरण में कांग्रेस पार्टी के सभी साथियों ने लगन और समर्पण से निष्ठापूर्वक कार्य किया है। चुनाव आय़ोग के यह निर्देश हैं कि, चुनाव निष्पक्ष हों। आप सूचित करें कि, जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने चुनाव में निष्पक्षता नहीं रखी एवं लापरवाही बरती है, उनके नाम, पद एवं विभाग की जानकारी प्रमाण सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल को प्रेषित करें।’ कमलनाथ की इस चिट्ठी के बाद बीजेपी और दूसरे विरोधियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। वहीं लोगों का ये भी कहना है कि अब कर्मचारियों को कांग्रेसियों से अपने निष्पक्ष होने का प्रमाण पत्र लेना होगा।

(Visited 138 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT