कमलनाथ ने शिवराज के सामने जोड़ लिए हाथ

MP की राजधानी भोपाल में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर आदिवासियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। टीटी नगर मैदान में जमा हुए हजारों आदिवासों को समर्थन देने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। अपने भाषण में शिवराज ने कमलनाथ सरकार को जमकर घेरा और आदिवासियों के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस प्रदर्शन की जानकारी लगी तो उन्होंने आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने बुलाया। इस प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सीएम से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल से बातें करते हुए सीएम कमलनाथ ने हाथ जोड़ लिए और सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इस जीत से उत्साहित आदिवासियों ने विजय जुलूस भी निकाला वहीं शिवराज ने कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

(Visited 98 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT